Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
हेलो दोस्तों स्वागत आपका हमारे इस नई पोस्ट में बताने वाला हूं कि बिहार बिहार बोर्ड के द्वारा परीक्षा 2025 के लिए अभी सेटअप परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है विद्यालय स्तर पर जो आपके मैट्रिक के फाइनल परीक्षा से पहले हर साल आयोजित होता आ रहा है तो इस साल भी बिहार बोर्ड ने विद्यालय स्तर पर सेटअप परीक्षा आयोजित करवा रहीं है, जो 19 से 23 नवंबर तक होगा | इस पोस्ट में मैं आपको Science के Question Paper का Original Answer वाला हूं, इसलिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ेंगे

Sent Up Exam का प्रश्न पत्र कहा से आता है
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
सेट अप परीक्षा का प्रश्न पत्र की बात की जाए तो यह प्रश्न पत्र बिहार बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र आता है जो प्रश्न पत्र आपकी परीक्षा से पहले आपके जिला मे आता है और परीक्षा का जब वक्त आ जाता है तो उसे एक या दो दिन पहले विद्यालय अपने अपने स्तर पर ले आती है जिससे अपने विद्यालय में बेहतर तरीके से परीक्षा का आयोजन करा सके
Sent Up परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
सेट अप परीक्षा अगर आप नहीं देंगे तो बिहार बोर्ड ने कहा है कि जो भी बच्चे सेटअप परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे और जो भी बच्चे अगर सेटअप परीक्षा में फेल हो जाएंगे तो उनका जो है परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड जारी नहीं करेगा इसलिए आप सभी को सेट अप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है
Class 10th Monthly Exam Exam 2024 Routine Download Link
| 10TH CLASS SENT UP EXAM | BSEB EXAM 2024 |
| TYPE | DIRECT LINK |
| CLASS 10TH EXAM ROUTIN 2024 | CLICK HERE |
| 10TH EXAM QUESTION PAPER 2024 | DOWNLOAD |
| OFFICIAL NOTIFICATION | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP | JOIN |
| TELEGRAM LINK | JOIN US |
| YOUTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
Science Question Paper Objective Original Answer
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
| Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS | Q.N. | ANS |
| 1. | A | 26. | C | 51. | B | 76. | D |
| 2. | D | 27. | B | 52. | C | 77. | A |
| 3. | C | 28. | A | 53. | D | 78. | B |
| 4. | B | 29. | A | 54. | D | 79. | B |
| 5. | D | 30. | B | 55. | B | 80. | B |
| 6. | B | 31. | C | 56. | D | ||
| 7. | A | 32. | A | 57. | A | ||
| 8. | B | 33. | D | 58. | A | ||
| 9. | C | 34. | D | 59. | B | ||
| 10. | B | 35. | C | 60. | D | ||
| 11. | D | 36. | B | 61. | B | ||
| 12. | A | 37. | B | 62. | C | ||
| 13. | C | 38. | C | 63. | C | ||
| 14. | B | 39. | A | 64. | B | ||
| 15. | B | 40. | A | 65. | B | ||
| 16. | D | 41. | A | 66. | B | ||
| 17. | A | 42. | C | 67. | C | ||
| 18. | B | 43. | D | 68. | D | ||
| 19. | C | 44. | D | 69. | D | ||
| 20. | C | 45. | D | 70. | B | ||
| 21. | A | 46. | A | 71. | C | ||
| 22. | A | 47. | C | 72. | C | ||
| 23. | D | 48. | C | 73. | D | ||
| 24. | C | 49. | B | 74. | B | ||
| 25. | A | 50. | B | 75. | C |
10th sent up exam Science Subjective Question Download Link –
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
नीचे दिए गए लिंक से आप सब्जेक्टिव प्रश्न का उत्तर पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है ।
नोट- यह प्रश्नपत्र और उत्तर 10th के सेंट अप परीक्षा 2025 का है । Science Question Paper
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
खण्ड – ब/ SECTION B
भौतिक शास्त्र / Physics
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Question
प्रश्न संख्या 1 से 8 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 1 to 8 are Short Answer Type. Answer any four questions. Each question carries 2 marks.
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
1. लेंस की क्षमता की परिभाषा दें। इसका SI मात्रक क्या है ?
उत्तर- किसी लेंस की फोकस-दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं और इसका SI मात्रक m−1 होता है। लेंस की क्षमता का एक अन्य मात्रक डाइऑप्टर है। एक डाइऑप्टर ऐसे लेंस की क्षमता को कहते हैं जिसकी फोकस-दूरी एक मीटर हो।
2. मानव आँख में दृष्टि दोष क्या है ? दृष्टि दोष के प्रकारों को लिखें।
उत्तर- स्वस्थ नेत्र द्वारा अनंत पर रखी वस्तुओं से लेकर स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी (25 cm) तक रखी हुई वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कई कारणों से नेत्र बहुत दूर स्थित या निकट स्थित वस्तओं का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर बनाने की क्षमता खो देता है। ऐसी कमी दृष्टि दोष कहलाती है।
दृष्टि दोष तीन प्रकार के होते हैं-
(a) निकट-दृष्टि दोष, (b) दीर्घ-दृष्टि दोष, (c) जरा-दूरदृष्टिता।
4. किसी चालक का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता है ?
उत्तर-किसी चालक का प्रतिरोध उसकी प्रतिरोधकता, लम्बाई और अनुप्रस्थ काट क्षेत्र पर निर्भर करता है । यह तापमान आदि जैसे अन्य भौतिक कारकों पर भी निर्भर करता है।
5. एम्मीटर और वोल्टमीटर में अंतर बतायें।
उत्तर-एमीटर एम्पियर में विद्युत धारा को मापते हैं, जबकि वोल्टमीटर वोल्टेज को मापते हैं। आम तौर पर, आप सर्किट में धाराओं को मापने के लिए एमीटर का उपयोग करेंगे, और आप संभावित अंतर या इलेक्ट्रोमोटिव बल (वोल्टेज) को मापने के लिए वोल्टमीटर का उपयोग करेंगे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Question
प्रश्न संख्या 9 और 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 6 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 9 and 10 are Long Answer Type. Each question carries 6 marks.
Bihar Board Matric Sent Up Exam 2025 Science Question Paper With Answer
9. प्रकाश का वर्ण विक्षेपण से आप क्या समझते हैं ? इंद्रधनुष क्या है ?
उत्तर- प्रकाश का वर्ण विक्षेपण-प्रिज्म के भीतर से गुजरने पर श्वेत या सूर्य के प्रकाश के अपने विभिन्न अवयवों में विभाजन को प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण कहते हैं।
वर्णों का क्रम-बैंगनी (V), जामुनी (I), नीला (B), हरा (G), पीला (Y), नारंगी (O) तथा लाल (R) अर्थात् बैजानीहपीनाला (VIBGYOR)
इन्द्रधनुष-जब सूर्य का श्वेत प्रकाश वर्षा के दिनों में वर्षा की बूँदों पर प्रकाश पड़ता है तो कभी-कभी दर्शक को, जिसकी पीठ सूर्य की ओर हो स्पेक्ट्रम के रंगों वाली संकेन्द्री चापें दिखाई देती हैं। इन्हीं रंगीन सांपों को इन्द्रधनुष कहते हैं। जब सूर्य का प्रकाश वर्षा की बूँदों पर पड़ता है तो प्रकाश का वर्ण विक्षेपण हो जाता है।
रसायन शास्त्र / Chemistry
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Question
प्रश्न संख्या 11 से 18 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 11 to 18 are Short Answer Type. Answer any four questions. Each question carries 2 marks.
11. आयोडिनयुक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है ?
उत्तर – आहार में आयोडीन की कमी से शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन की कमी हो सकती है। आहार में आयोडीन की कमी से थायरोक्सिन कम बनता है जिससे गोइटर नामक बीमारी होती है। इसलिए, डॉक्टरों द्वारा खाना बनाते समय आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
12. किण्वन की क्रिया क्या है ? इसमें कौन-सी गैस निकलती है ?
उत्तर -जटिल कार्बनिक यौगिकों के सूक्ष्मजीवों से रहित जटिल नाइट्रोजनी पदार्थों, जिन्हें एंजाइम कहते हैं, द्वारा मंद गति से अपघटित होकर सरल यौगिकों में परिवर्तित होने की क्रिया को किण्वन की क्रिया कहते हैं। किण्वन की क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।
15. लोहे की वस्तुओं का जस्तीकरण क्यों किया जाता है ?
उत्तर – लोहे की वस्तुओं को जस्तीकरण करने का मकसद, उन्हें जंग से बचाना होता है. जस्तीकरण, धातु पर जस्ता की एक सुरक्षात्मक परत चढ़ाने की प्रक्रिया है. इसे गैल्वेनाइज़िंग भी कहा जाता है.
16. मिश्र धातु किसे कहते हैं ? दो मिश्र धातुओं के नाम एवं उपयोग लिखें।
उत्तर – दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण को मिश्रधातु कहते हैं। मिश्रधातु के दो रूप हैं-(a) इस्पात (b) पीतल।
उपयोग–(a) इस्पात—जहाज, पुलों एवं वाहनों के निर्माण में। (b) पीतल-बर्तन निर्माण में।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Question
प्रश्न संख्या 19 और 20 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 19 and 20 are Long Answer Type. Each question carries 5 marks.
20. हाइड्रोकार्बन क्या है ? यह कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर – कार्बन और हाइड्रोजन से बने यौगिक को हाइड्रोकार्बन कहते हैं। हाइड्रोकार्बन मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-संतृप्त हाइड्रोकार्बन तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन संतृप्त और असंतृप्त श्रृंखलाओं के अतिरिक्त कार्बनिक यौगिकों में शाखाएँ और वलय भी हो सकते हैं।
संतृप्त हाइड्रोकार्बन-संतृप्त हाइड्रोकार्बन में श्रृंखला में प्रत्येक कार्बन परमाणु चार हाइड्रोजन या अन्य परमाणु से जुड़े होते हैं। इनमें द्विबंधन या जिबंधन नहीं होते है। संतृप्त हाइड्रोकार्बन मिथेन, इथेन, प्रोपेट, व्यूटेन आदि है।
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन-असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में द्विबंधन या त्रिवंधन होते हैं। एल्कीनर (C2Hn) और एल्काइन (C2H2) इनमें उदाहरण हैं।
जीव विज्ञान / Biology
लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Question
प्रश्न संख्या 21 से 28 तक लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 21 to 28 are Short Answer Type. Answer any four questions. Each question carries 2 marks.
21. रक्त के जमने में पट्टिकाणुओं (platelets) की क्या भूमिका है ?
उत्तर -पट्टिकाणुओं द्वारा थ्रोम्बोप्लास्टीन नामक प्रोटीन का स्राव होता है, जो रक्त प्लाज्मा में उपस्थित प्रोथ्रोम्बिन को थ्राम्बिन में बदल देता है। थ्रोबिन रक्त प्लाज्मा में उपस्थित घुलनशील फाइब्रिनोजिन को अघुलनशील फाइब्रिन में बदल कर RBC के साथ रक्त का थक्का बना लेता है, जिससे कटे-फटे स्थान से रक्त निकलना बंद हो जाता है।
22. अपरा (प्लेसेंटा ) क्या है ? इसका क्या कार्य है ?
उत्तर – गर्भस्थ शिशु को माता के शरीर से जोड़नेवाले नाल को अपरा (placenta) कहते हैं। इसका मुख्य कार्य मादा के शरीर के रक्त को शिशु के शरीर में पहुँचाना है, जिससे शिशु की पोषण, श्वसन आदि क्रियाएँ संपन्न होती हैं।
23. न्यूरोट्रांसमीटर क्या है ?
उत्तर – न्यूरोट्रांसमीटर शरीर का रासायनिक संदेशवाहक होता है। वे अणु होते हैं जो न्यूरॉन्स से मांसपेशियों तक या विभिन्न न्यूरॉन्स के बीच संकेतों को संचारित करते हैं।
24. पिट्यूटरी ग्रंथि को ‘मास्टर ग्रंथि’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर – पीयूष ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है, क्योंकि यह ग्रंथि अन्य सभी अन्त: स्रावी ग्रंथियों के हॉर्मोन स्रावण. को प्रेरित एवं नियंत्रित करती है। जैसे-पीयूष ग्रंथि द्वारा स्रावित T.S.H. हॉर्मोन थायराइड ग्रंथि को थायरॉक्सिन बनाने के लिए उत्तेजित करता है। इसी प्रकार पीयूष ग्रंथि का A.C.T.H. हॉर्मोन अधिवृक्क ग्रंथि को कार्टिसोन बनाने के लिए उत्तेजित करता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Question
प्रश्न संख्या 29 और 30 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित है।
Question Nos. 29 and 30 are Long Answer Type. Each question carries 5 marks.
29. मानव के पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाएँ ।

READ MORE





